उत्तराखंड कांग्रेस में संगठनात्मक विस्तार, कई वरिष्ठ नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारियां

Share this news

Kashipur Samay News

Share this news

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं। इन नियुक्तियों के तहत वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनुपम शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें अनुशासनात्मक समिति (Disciplinary Committee) का सदस्य भी बनाया गया है।


इसके अलावा श्रीमती इंदु मान को प्रदेश उपाध्यक्ष, मुशर्रफ हुसैन, डॉ. दीपिका गुड़िया तथा संदीप सहगल को प्रदेश सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।


इन नियुक्तियों के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है। पार्टी नेताओं एवं समर्थकों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनका अनुभव, संगठन के प्रति समर्पण और जनसेवा की भावना प्रदेश कांग्रेस को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करेगी।


कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।


नवनियुक्त पदाधिकारी:
अनुपम शर्मा – प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अनुशासनात्मक समिति के सदस्य
इंदु मान – प्रदेश उपाध्यक्ष
मुशर्रफ हुसैन – प्रदेश सचिव
डॉ. दीपिका गुड़िया – प्रदेश सचिव
संदीप सहगल – प्रदेश सचिव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!