छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बंद करें सरकार – अलका पाल

Share this news

KASHIPUR SAMAY NEWS

Share this news

काशीपुर : नीट परीक्षाओं को लेकर महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल ने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि छात्रों के भविष्य के खिलवाड़ कर भाजपा ने देश के भविष्य के साथ मजाक किया है।

महानगर कांग्रेस की अध्यक्ष अलका पाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिस तरह से नीट परीक्षाओं के बार-बार पेपर लीक होना, परीक्षाओं के भर्ती घोटाले से छात्रों का भविष्य खराब होना सरकारी नौकरियों की वैकेंसी ना निकालना देश के लाखों नौजवानों के सामने बेरोजगारी का संकट पैदा करता है। जिससे लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों के सामने आर्थिक और मानसिक संकट पैदा होता है ।

महानगर कांग्रेस की अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि बेहतर होगा कि सरकार नकल माफियाओं पर कठोर कार्रवाई करें। देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तत्काल नकल माफियाओं पर अंकुश लगाते हुए देश के प्रति जवाब देही देनी होगी ।

उन्होंने कहा कि रेडियो पर मन की बात कहने वाले देश के प्रधानमंत्री जी को भी छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले माफिया तंत्र पर कार्यवाही करनी चाहिए। कांग्रेस राहुल गांधी जी के नेतृत्व में पूरे देश में छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ होने पर अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!