जसपुर – ग्राम सरवरखेड़ा को मिली शिक्षा की नई उम्मीद, मो. हसन की बड़ी पहल, हाई स्कूल को 12वीं तक अपग्रेड करने की उठाई मांग

Share this news

KASHIPUR SAMAY NEWS

Share this news

जसपुर|-क्षेत्र के छात्रों को बेहतर शिक्षा सुविधा दिलाने की दिशा में जिला पंचायत सदस्य मो. हसन ने महत्वपूर्ण पहल की है। उन्होंने ग्राम पंचायत सरवरखेड़ा स्थित राजकीय हाई स्कूल को इंटरमीडिएट (12वीं) स्तर तक अपग्रेड करने हेतु मुख्य शिक्षा अधिकारी (CEO) एवं जिला पंचायत अध्यक्ष को प्रस्ताव भेजा है।


मो. हसन ने अपने पत्र में कहा कि सरवरखेड़ा क्षेत्र ग्रामीण और दूरस्थ इलाका होने के कारण यहां के विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं को 10वीं के बाद आगे की पढ़ाई के लिए कई किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। सुरक्षित परिवहन और आर्थिक समस्याओं के चलते कई छात्राएं पढ़ाई बीच में छोड़ने को मजबूर हो जाती हैं।


➡️ छात्राओं की शिक्षा पर विशेष जोर
उन्होंने कहा कि विद्यालय को 12वीं तक अपग्रेड किए जाने से क्षेत्र की बेटियों को बड़ी राहत मिलेगी और “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान को भी मजबूती मिलेगी।


➡️ शिक्षा सत्र 2026-27 से अपग्रेड की मांग
मो. हसन ने मांग की है कि आगामी शिक्षा सत्र 2026-27 से विद्यालय को इंटरमीडिएट स्तर तक उच्चीकृत किया जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर बेहतर शिक्षा मिल सके।


🗣️ मो. हसन ने कहा कि शिक्षा क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव सहयोग दिया जाएगा और क्षेत्र के बच्चों के भविष्य से कोई समझौता नहीं होने दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!