काशीपुर – इस बार अल्ली खां चौंक पर भी लहराएगा तिरंगा : महापौर दीपक बाली ने किया निरीक्षण

Share this news

KASHIPUR SAMAY NEWS

Share this news


अल्ली खां चौंक और मेहंदी मिलाप चौक का होगा सौंदर्य करण

काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने आज नगर निगम अधिकारियों एवं पार्षदों के साथ अल्ली खां चौक का निरीक्षण किया और यहां एकत्र सभी पार्षदों एवं जन समुदाय से  इस चौक पर 135 फुट ऊंचा देश की आन बान शान तिरंगा लगाए जाने की बात कही जिस पर सभी ने अपनी सहमति दे दी और इस कार्य को करने के संबंध में महापौर की लोगों ने जमकर तारीफ की।

महापौर दीपक बाली ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा एवं सांसद प्रतिनिधि पार्षद विजय कुमार बॉबी सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल शाह कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा नगर निगम के निर्माण विभाग के अधिकारियों एवं पार्षदों के साथ अल्ली खां चौक पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा है कि इस चौक का भी सौंदर्य करण कर यहां मुख्य चौराहे की तरह 135 फीट ऊंचा तिरंगा लगाया जाए। पार्षदों सहित सभी ने इस पर न सिर्फ अपनी सहमति प्रदान की बल्कि महापौर के इस निर्णय का स्वागत भी किया। यहां के बाद महापौर ने मेहंदी मिलाप चौक का भी निरीक्षण किया और यहां का भी सौंदर्य करण करने की बात कही। महापौर ने कहा की झंडा लगाने वाली टीम को एक सप्ताह के भीतर बुलाया जाएगा और हमारा प्रयास है कि इस बार देश के स्वतंत्रता दिवस के अवसर 15 अगस्त पर इस क्षेत्र में भी देश की आन बान शान तिरंगा लहराए।

नगर निगम बोर्ड के नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस पार्षद राशिद फारुकी ने महापौर के निर्णय का जोरदार स्वागत किया और कहा कि इस क्षेत्र के सभी लोग देश प्रेमी हैं और उन्हें बड़ी खुशी हुई है कि यहां पर तिरंगा लहराएगा। कांग्रेस पार्षद अब्दुल कादिर ने भी महापौर के निर्णय का स्वागत किया। आज के इस कार्यक्रम में भाजपा जिला  प्रकोष्ठ के संयोजक मुकेश चावला पार्षद  वैशाली गुप्ता सादिक हुसैन सतीश शर्मा रियाज मोनिष आशी नईम सिद्दीकी इरफान गुड्डू पुष्कर बिष्ट नौशाद हुसैन मोहम्मद आरिफ बीना नेगी प्रकाश नेगी फिरोज हुसैन शहजाद राय चौधरी समरपाल सिंह मनीष चावला आदि सहित अल्ली खां क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!