काशीपुर के छात्रों ने बढ़ाया मान, राष्ट्रीय क्रिकेट चयन पर स्कूल में हुआ सम्मान समारोह

Share this news

KASHIPUR SAMAY NEWS

Share this news

आज दिनांक 18 अप्रैल 2026 को पंडित गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज काशीपुर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें  क्रिकेट में राष्ट्रीय स्तर पर  चयनित होने वाली छात्र / छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री धीरेंद्र कुमार साहू (खंड अधिकारी काशीपुर) एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर दीपिका गुड़िया आत्रेय जी (प्रतिनिधि अध्यक्षा श्री मति विमला गुड़िया जी पंडित गोविंद बल्लभ पंत शिक्षा समिति काशीपुर ) रही ।

चयनित  छात्र/ छात्राओं में  ऋषिका , अक्षरा यादव, प्रज्ञा राजभर,  नेहा कुमारी, श्लोक रैकवार को  प्रशस्ति पत्र, मेडल, टी-शर्ट एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य श्री अजय शंकर कौशिक जी ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर चयनित छात्र श्लोक कुमार, तेलंगाना में 24 अप्रैल 2026 को होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग़ करेगे तथा चारों छात्राएं अप्रैल माह  के अंत में हरियाणा में होने वाली राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।

सभी छात्र एवं छात्राओं को विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर एस. के. शर्मा जी( प्रबंधक) श्री मनोज कौशिक जी(उप प्रबंधक ) श्री संजय कचोरिया जी (कोषाध्यक्ष) एवं डॉक्टर नीरज आत्रेय  जी सीनियर साइंटिस्ट आई आई पी देहरादून के द्वारा बधाई दी गई एवं बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।  विद्यालय के अध्यापक क्रमशः  कुमार अमित नारंग,  प्रिया, ममता  गौतम , राजू गौतम ,  गुलाब चंद, प्रगति शर्मा,अखिलेश कुमार ,नितिन चौहान, बिंदिया, रूपाली शर्मा, शैली कौशिक, प्रतिभा शर्मा,  उमेश ,आसिफ विपिन कुमार आदि सभी ने सभी छात्र एवं छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!