काशीपुर – महापौर  दीपक बाली ने  करोड़ो रु से बनने वाली सड़कों का  किया शिलान्यास

Share this news

KASHIPUR SAMAY NEWS

Share this news

अब जनता खुद मानने लगी है कि काशीपुर क्षेत्र में हर घर के सामने होगी पक्की सड़क

काशीपुर। शहर के विकास को लेकर महापौर  दीपक बाली ने दिन रात एक कर दिया है। लगातार हो रहे सड़कों के शिलान्यास से काशीपुर क्षेत्र की जनता अब भली भांति समझ चुकी है कि महापौर ने जो संकल्प लिया था उसे पूरा करने में वें कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं और उनकी विकास करने की रफ्तार को देखकर लग रहा है कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आशीर्वाद और नेतृत्व में काशीपुर क्षेत्र में बह रही विकास की बयार के चलते अब वह समय दूर नहीं जब सभी के घरों के सामने पक्की सड़क  नजर आएंगी। 


महापौर दीपक बाली ने वार्ड संख्या 7 हेमपुर स्माइल दक्षिणी में 38 लाख 88 हजार की लागत से 2 सड़कों, वार्ड संख्या 6 हेमपुर स्माइल उत्तरी में 1 करोड़ 41 लाख 36 हजार की लागत से 3 सड़कों तथा वार्ड संख्या 34 गिरीताल में 20 लाख 34 हजार की लागत से 1 सड़क के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया।

इस अवसर पर महापौर ने कहा कि शहर के प्रत्येक वार्ड में सड़क, जल निकासी और आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से खराब सड़कों की समस्या झेल रहे लोगों को अब राहत मिलेगी और आने-जाने में सुगमता आएगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से नेता को यह समझना चाहिए की जनता ने उसे क्यों चुना है? इसी तरह जनता को भी यह समझना चाहिए कि उसने जिस नेता को चुना है वह विकास कर भी रहा है या नहीं? आज जिस क्षेत्र में सड़कों का शिलान्यास हुआ उनमें  अधिकांश हैं तो नगर निगम काशीपुर के क्षेत्र में  मगर उनका विधानसभा क्षेत्र बाजपुर पड़ता है

लिहाजा महापौर दीपक बाली ने इस क्षेत्र की जनता का आह्वान किया कि आने वाले समय में वह चुनाव चिन्ह कमल को जिताकर देहरादून विधानसभा में भेजें। बाजपुर विधानसभा क्षेत्र से दो बार भाजपा से चुनाव लड़ चुके युवा एवं तेज तर्रार नेता राजेश कुमार भी इस कार्यक्रम में जोर-शोर से शामिल हुए और उन्होंने इस क्षेत्र में सड़कों के साथ-साथ अन्य विकास कार्य कराने पर महापौर दीपक बाली का आभार जताया।


कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ-साथ सांसद प्रतिनिधि राहुल पैगिया, मंडल अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पार्षद अनूप सिंह, सतीश कुमार, विजय बॉबी, शक्ति केंद्र संयोजक कमलेश कुमार, जसवीर सिंह सैनी, चौधरी समरपाल सिंह, तेज बहादुर गुप्ता, गौरव शर्मा तथा बूथ अध्यक्ष बलजीत सिंह आदि रहे।
स्थानीय निवासियों ने सड़क निर्माण कार्यों की शुरुआत पर खुशी जताते हुए महापौर दीपक बाली का  आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!