रामनगर – “खून के रिश्ते हुए शर्मसार: पिता पर मासूम के साथ हैवानियत का आरोप”

Share this news

KASHIPUR SAMAY NEWS

Share this news

रामनगर – उत्तराखंड के नैनीताल जिले से बड़ी खबर सामने आई है. रामनगर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पिता पर ही अपनी 13 साल की मासूम बच्ची का रेप करने का आरोप लगा है. इस मामले में पीड़िता की सौतेली मां ने पुलिस को तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है.

सौतेली मां ने खोला राज:                                             जानकारी के अनुसार पीड़िता की सौतेली मां ने रामनगर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है. तहरीर में महिला ने अपने ही पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला का आरोप है कि उसका पति नशे का आदी है. अक्सर नशे में घर आता है और फिर अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करता है. पीड़िता आरोपी की पहली पत्नी से जन्मी संतान है, जिसकी देखभाल उसकी सौतेली मां कर रही है.

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल:                       मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64 (2) F, 115 (2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5(N) व 6 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है.

पीड़िता के बयान दर्ज कराएगी पुलिस:                         रामनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई की और आरोपी को देर शाम गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस द्वारा पीड़ित किशोरी के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया जा रहा है.

आरोपी ने दो शादियां कर रखी है:
पुलिस के अनुसार आरोपी की दो शादियां हुई थीं. पहली पत्नी से जन्मी यह बालिका उसके साथ रहती थी, जबकि उसकी परवरिश सौतेली मां ने की. इसी सौतेली मां ने साहस दिखाते हुए इस जघन्य अपराध के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!