काशीपुर में पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने छोटे नीम तले अर्पित की श्रद्धांजलि

Share this news



(काशीपुर समय शहरयार आसिम)
काशीपुर। देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती अवसर पर आज कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक छोटे नीम स्थल पर पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का आयोजन महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी छोटे नीम, पुरानी सब्जी मंडी स्थित स्थान पर कार्यकर्ताओं ने नेहरू जी के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। मौके पर कार्यकर्ताओं ने “कांग्रेस पार्टी ज़िंदाबाद” और “पंडित जवाहरलाल नेहरू अमर रहें” जैसे नारों से वातावरण को गूंजमान कर दिया।

एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा ने कहा कि पंडित नेहरू ने आधुनिक भारत की नींव रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसे युगों-युगों तक याद किया जाएगा। वहीं पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्र निर्माता के रूप में नेहरू जी का योगदान अविस्मरणीय है।

कार्यक्रम के अंत में महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद देते हुए पार्टी संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में अनुपम शर्मा, मुशर्रफ हुसैन, अकरम बेग, हरीश कुमार सिंह, टीका सिंह सैनी, सरित चतुर्वेदी, एड. राजेश शर्मा, संजय चतुर्वेदी, सुभाष पाल, इकबाल अदीब, प्रदीप जोशी, गोपाल सैनी, पार्षद सादिक हुसैन, सरफराज सैफी, अब्दुल कादिर, शिवम शर्मा, अजीज कुरैशी, फिरोज हुसैन, महेंद्र बेदी, डॉ. अशफ़ाक, हनीफ गुड्डू, नजमी अंसारी, विनोद मल्होत्रा, सुंदर लाल पाल, रियासत सैफी, गौरव चौधरी, तौकीर अंसारी, इरफान गुड्डू, घनानंद शर्मा, अनिल शर्मा, बबन सिंह, शदान इकबाल, गुल्लू महागिर, मंसूर मेफेयर, इलियास महागिर, मनजीत सिंह, सोनू नामधारी, बिट्टू सिंह, अचिता शर्मा, रंजना गुप्ता, शमा कुरैशी, ताहिर खान, विशाल चौधरी, मंसूर मंसूरी, जितेंद्र सरस्वती, परम सिद्धू, कुलदीप एरी, सरीम सैफी, मोहम्मद आरिफ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!