नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में लाल किला के पास हुए कार विस्फोट की खबर से पूरे देश में सनसनी फैल गई है। इस दर्दनाक हादसे में कई निर्दोष लोगों के हताहत होने की सूचना है। घटना को लेकर सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने गहरी चिंता व्यक्त की है।
जमीयत उलेमा-ए-हिंद उत्तराखंड के स्टेट सेक्रेटरी अब्दुल कादिर ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि —
> “देश की राजधानी में इस तरह के विस्फोट बेहद चिंताजनक और पीड़ादायक हैं। जिन परिवारों ने अपने निर्दोष प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।”
उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर देश को एकजुट रहना चाहिए —
> “चाहे वो पुलवामा हो या पहलगाम, हमने हमेशा सरकार के साथ खड़े रहकर देश की सुरक्षा को सर्वोपरि माना है। देश की संप्रभुता से बढ़कर कुछ नहीं है।”
अब्दुल कादिर ने केंद्र सरकार से इस विस्फोट की गहन जांच और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए ताकि भविष्य में कोई ऐसी नृशंस घटना दोहराने की हिम्मत न कर सके।
अंत में उन्होंने सवाल उठाया —
> “आखिर कब तक भारतीय डर के साए में रहेंगे? देश की जनता को सुरक्षित माहौल में जीने का अधिकार मिलना चाहिए।”
उन्होंने कहा कि पूरे देश को इस कठिन समय में संयम और एकता बनाए रखनी चाहिए।
जय हिंद! 🇮🇳

शहरयार आसिम
सम्पादक काशीपुर समय
कार्यालय – नई अनाज मंडी, सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747
