हल्द्वानी में जमीयत उलेमा ए हिंद की ओर से रजत जयंती पर निःशुल्क नेत्र एवं रक्त जांच शिविर का आयोजन

Share this news

काशीपुर समय

Share this news


हल्द्वानी। उत्तराखंड राज्य गठन की 25वीं वर्षगांठ (रजत जयंती) के अवसर पर जमीयत उलेमा ए हिंद, हजरत मौलाना महमूद असद मदनी साहब की रहनुमाई में जिला नैनीताल यूनिट, हल्द्वानी की जानिब से एक निःशुल्क आंखों और खून की जांच कैंप का आयोजन किया गया। यह शिविर मस्जिद बंजारन, हल्द्वानी में सुबह से लेकर शाम तक संपन्न हुआ।

कैंप में सैकड़ों लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराई और ₹3,300 तक की खून की जांच बिलकुल मुफ्त में करवाई। इस अवसर पर प्रतिभागियों को फ्री ब्लड चेकअप कार्ड भी प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में जमीयत उलेमा ए हिंद के तमाम मेंबर, जिम्मेदार गणमान्य लोग, और शहर एवं जिले के कई प्रमुख व्यक्ति मौजूद रहे। आयोजन का उद्देश्य आमजन की सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देना था।

इस मौके पर स्टेट सेक्रेटरी जमीयत उलेमा ए हिंद उत्तराखंड, अब्दुल कादिर फार्मर ने कहा कि “अल्लाह तआला इस नेक कार्य को कबूल फरमाए और सभी सहयोगियों को इसका बेहतरीन बदला अता करे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!