काशीपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती, शहीदों को किया नमन

Share this news

काशीपुर समय

Share this news

काशीपुर। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित कर शहीदों को नमन किया और राज्य की खुशहाली की कामना की।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के निर्देशानुसार महानगर कांग्रेस कमेटी काशीपुर के अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने पुरानी सब्जी मंडी स्थित छोटा नीम चौराहे पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा तथा कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश भगत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर समारोह की शुरुआत की। इसके उपरांत उपस्थित कार्यकर्ताओं ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए और केक काटकर उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती मनाई।

इस अवसर पर वक्ताओं ने राज्य आंदोलनकारियों के बलिदान और योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्हीं के त्याग और संघर्ष के कारण उत्तराखंड एक अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में आया। सभी ने राज्य की समृद्धि, विकास और खुशहाली की कामना की।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विमल गुड़िया, अलका पाल, महेन्द्र बेदी, महेन्द्र लोहिया, गौरव चौधरी, जितेन्द्र सरस्वती, विकल्प गुड़िया, प्रदीप जोशी, पार्षद अब्दुल कादिर, मंसूर अली मंसूरी सहित कांग्रेस पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!