काशीपुर की निशा अरोरा का भजन “श्याम जन्मदिन” हुआ वायरल, रिलीज होते ही हजारों श्रोताओं ने सुना

Share this news


काशीपुर संवाददाता आकाश गुप्ता । काशीपुर की प्रसिद्ध भजन गायिका निशा अरोरा ने एक बार फिर अपनी सुरीली आवाज़ से सबका दिल जीत लिया है। उनका नया भजन “श्याम जन्मदिन” रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया। कुछ ही घंटों में भजन को हजारों लोगों ने सुना और साझा किया।

भजन में श्री खाटू श्याम जी के जन्मदिन का सुंदर वर्णन किया गया है, जिसे निशा अरोरा ने अपनी भावपूर्ण आवाज़ और अद्भुत गायन शैली से जीवंत कर दिया है।

दर्शक लगातार इस भजन पर प्यार बरसा रहे हैं और कमेंट कर निशा अरोरा को शुभकामनाएं दे रहे हैं। निशा ने बताया कि उन्हें भक्ति संगीत से आत्मिक शांति मिलती है और आगे भी ऐसे कई भजन लेकर आने की योजना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!