काशीपुर संवाददाता। सुभाष नगर स्थित श्री विवेक प्रेम ट्रस्ट नंगली आश्रम में ट्रस्ट के 34वें स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य शोभायात्रा एवं कलश यात्रा का आयोजन किया गया।
ट्रस्ट अध्यक्ष स्वामी शुद्ध महेशानंद पुरी महाराज जी ने बताया कि यात्रा में भारतवर्ष की सात पवित्र नदियों का जल लाकर कलशों में स्थापित किया गया। श्री दुर्गा माता की अगुवाई में श्री नंगली निवासी भगवान को तीन रथों में विराजमान कर बैंड-बाजों के साथ यात्रा निकाली गई, जो आश्रम से मिल रोड, एलआईसी दफ्तर, आवास विकास होते हुए पुनः आश्रम पहुंची।
आश्रम लौटने पर कलशों के पवित्र जल से भगवान का अभिषेक किया गया। इसके पश्चात 121 दीपकों से श्री गुरु महाराज जी की महाआरती संपन्न हुई और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों भक्तों ने लंगर प्रसाद ग्रहण किया।
यह तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम आश्रम की सचिव संत रूचि बाई जी के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की सफलता में चमन प्रजापति, शिवम प्रजापति, पत्रकार आकाश गुप्ता, नीरज उपाध्याय, देवानंद, नरेश शर्मा, शिवानी प्रजापति सहित अनेक भक्तों का सहयोग रहा।

शहरयार आसिम
सम्पादक काशीपुर समय
कार्यालय – नई अनाज मंडी, सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747
