मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भाजपा नेता डॉ. यूनुस चौधरी की मुलाकात, जसपुर क्षेत्र के विकास को लेकर हुई सार्थक चर्चा

Share this news

देहरादून। आज देहरादून में भाजपा नेता डॉ. यूनुस चौधरी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर जसपुर क्षेत्र की प्रमुख जनसमस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।


डॉ. चौधरी ने मुख्यमंत्री को क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और जनसुविधाओं से संबंधित आवश्यकताओं की जानकारी दी। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि जसपुर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को और गति दी जाए ताकि जनता को सीधा लाभ मिल सके।


मुख्यमंत्री धामी ने डॉ. चौधरी की बातों को गंभीरता से सुनते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान और विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का भरोसा दिलाया।


इस अवसर पर डॉ. यूनुस चौधरी ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि धामी सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए लगातार प्रयासरत है, और जसपुर क्षेत्र के विकास को लेकर भी मुख्यमंत्री का सकारात्मक रुख उत्साहजनक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!