काशीपुर संवाददाता आकाश गुप्ता।
सुभाष नगर स्थित श्री नंगली आश्रम में आगामी 28 अक्टूबर (मंगलवार) से तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का शुभारंभ होगा। आश्रम की सचिव रुचिबाई जी ने बताया कि कार्यक्रमों की शुरुआत सुबह 9 बजे से श्रीरामचरितमानस पाठ के साथ होगी, जो लगातार अगले दिन प्रातः 9 बजे तक चलेगा। पाठ के उपरांत भोग लगाया जाएगा।
कार्यक्रम के दूसरे दिन बुधवार रात 8 बजे से 1 बजे तक सत्संग व प्रवचन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें साधु-संत और श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
तीसरे दिन वृहस्पतिवार सुबह 9 बजे आश्रम परिसर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो शुगर मिल रोड, एलआईसी रोड और आवास विकास होते हुए पुनः आश्रम पहुंचेगी। शोभायात्रा के समापन के बाद 108 दीपों से महाआरती की जाएगी और तत्पश्चात प्रसाद वितरण व भंडारा आयोजित होगा।
सभी कार्यक्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष शुद्ध महेशानंद जी की अध्यक्षता में संपन्न होंगे। आयोजन में चमन सिंह, पत्रकार आकाश गुप्ता, खुवती, कमलेश चुघ, नीरज उपाध्याय, अभिषेक उपाध्याय, शिवम् प्रजापति, शिवानी प्रजापति और माया प्रजापति का विशेष सहयोग रहेगा।
📿 भक्तों से अनुरोध किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धार्मिक अनुष्ठान का पुण्य लाभ प्राप्त करें।

शहरयार आसिम
सम्पादक काशीपुर समय
कार्यालय – नई अनाज मंडी, सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747
