काशीपुर। (संवाददाता – आकाश गुप्ता)
श्री खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा शनिवार को बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली गई। यात्रा की शुरुआत द्रोणासागर से की गई, जहां सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ जुटी रही। जयकारों और भक्ति गीतों के बीच यात्रा ने पूरे शहर का वातावरण धार्मिक उत्साह से भर दिया।
यात्रा के अग्रभाग में खाटू श्याम बाबा की ध्वज पताका लहराती हुई चल रही थी, जिसके पीछे सैकड़ों की संख्या में भक्तगण बाबा का झंडा लेकर पैदल चल रहे थे। भक्तों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर निशान यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया।
श्री श्याम नाम के जयघोषों से पूरा मार्ग गूंज उठा। श्रद्धालु शंख, ढोल और नगाड़ों की धुन पर नाचते-गाते यात्रा में शामिल हुए। यह निशान यात्रा द्रोणासागर से प्रारंभ होकर वैशाली कॉलोनी पहुंचकर संपन्न हुई।
इस अवसर पर श्री श्याम सेवा समिति के अध्यक्ष अमित चौहान, सुरेंद्र अरोड़ा, मनोज अरोड़ा, चंद्र कुमार, सीमा रानी, राकेश वर्मा तथा पत्रकार आकाश गुप्ता सहित अनेक भक्त मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा, उल्लास और आस्था का अनोखा संगम देखने को मिला, जिसने काशीपुर को खाटू श्याम के रंग में रंग दिया।

शहरयार आसिम
सम्पादक काशीपुर समय
कार्यालय – नई अनाज मंडी, सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747
