काशीपुर संवाददाता आकाश गुप्ता। श्री श्याम सेवक मंडल के बैनर तले निशान यात्रा आगामी 25 अक्टूबर को निकाली जाएगी। इसी क्रम में 25 अक्टूबर को सत्यम पैलेस रोड़ वैशाली कालोनी में विशाल संकीर्तन भी होगा। ट्रस्ट के सचिव सुरेंद्र अरोरा ने बताया की आगामी 25 को 1 बजे बाबा की निशान यात्रा द्रोणा सागर से होते हुए वैशाली कालोनी सत्यम पैलेस में संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि 25 अक्टूबर शनिवार की शाम 7 बजे से सत्यम पैलेस रोड़ वैशाली कालोनी में एक विशाल संकीर्तन होगा। जिसमें मुंबई से नम्रता कारवा दिल्ली से अंकित आशीष मुरादाबाद से नागेद्र सूर्यवंशी काशीपुर से दिशा अरोरा अपनी भक्ति सुरों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।

शहरयार आसिम
सम्पादक काशीपुर समय
कार्यालय – नई अनाज मंडी, सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747
