श्री नंगली आश्रम में 28 अक्टूबर को शुरु होगा श्रीरामचरित मानस का पाठ

Share this news


काशीपुर संवाददाता। सुभाष नगर स्थित श्री नंगली आश्रम की सचिव रुचिबाई ने बताया कि आश्रम में में तीन दिवसीय कार्यक्रम मंगलवार से प्रारंभ होंगे। सुबह 9 बजे श्रीरामचरितमानस का पाठ रखा जाएगा जो कि अगले दिन प्रातः 9 बजे तक चलेगा तदोपरांत भोग लगाया जाएगा। बुधवार को रात्रि 8 बजे से 1 बजे तक सत्संग प्रवचन होंगे जबकि वृहस्पतिवार सुबह 9 बजे से आश्रम से शोभायात्रा निकाली जाएगी जो कि शुगर मिल रोड एलआईसी रोड आवास विकास होते हुए आश्रम पहुंचेगी। जिसके बाद 108 दीप प्रज्ज्वलित कर महाआरती होगी और फिर प्रसाद वितरण के पश्चात भण्डारा होगा। रुचिबाई ने बताया कि ये सभी कार्यक्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष शुद्ध महेशानंद जी की अध्यक्षता में संपन्न होंगे, जिसमें  चमन सिंह, आकाश गुप्ता, खुवती, कमलेश चुघ,  माया प्रजापति का विशेष सहयोग रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!