काशीपुर। श्री श्याम सेवक मंडल ट्रस्ट के तत्वावधान में काशीपुर की प्रतिभाशाली गायिका शिवदासी प्राची तिवारी का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास और धार्मिक वातावरण में मनाया गया। यह विशेष अवसर निर्माणाधीन श्री श्याम धाम दर्शन विहार में आयोजित किया गया, जहाँ ट्रस्ट के सभी सेवादारों एवं श्रद्धालुओं ने मिलकर कार्यक्रम को भव्य रूप दिया।
जन्मदिन समारोह के दौरान सेवादारों ने भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस मौके पर शिवदासी प्राची तिवारी को ट्रस्ट परिवार की ओर से शुभकामनाएं दी गईं और उनके उज्जवल भविष्य तथा लंबी आयु की कामना की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि प्राची तिवारी ने अपनी मधुर आवाज़ से हमेशा काशीपुर का नाम रोशन किया है। उनकी गायकी से समाज में भक्ति और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा मिलता है।
अंत में, ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि श्री श्याम सेवक मंडल सदैव युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और समाज में धार्मिक व सांस्कृतिक चेतना जागृत करने के लिए तत्पर रहेगा।

शहरयार आसिम
सम्पादक काशीपुर समय
कार्यालय – नई अनाज मंडी, सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747
