(काशीपुर समय) दिल्ली। तालकटोरा इनडोर स्टेडियम में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) द्वारा आयोजित अखिल भारतीय मुस्लिम महासम्मेलन में देशभर से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। काशीपुर से वरिष्ठ भाजपाई एवं मुस्लिम समाज के प्रमुख नेता डॉ. यूनुस चौधरी अपने समर्थकों संग दिल्ली पहुंचे और कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया।
डॉ. यूनुस चौधरी ने संवाद के दौरान बताया कि महासम्मेलन में राष्ट्रीय हित के मुद्दों, सामाजिक सुधार, मुस्लिम समाज के नेतृत्व की नई रणनीति और भारत की विकास यात्रा से समुदाय की आकांक्षाओं को जोड़ने पर गहन चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन एक नए युग की शुरुआत करेगा, जिससे समाज को सामने आने वाली चुनौतियों के समाधान और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने में मदद मिलेगी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. इंद्रेश कुमार, मौलाना उमेर इल्यासी (राष्ट्रीय चीफ), इमाम जमाल सिद्दीकी (राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा), पूर्व सांसद जगदंबिका पाल सहित कई राष्ट्रीय नेता मौजूद रहे।
काशीपुर से डॉ. यूनुस चौधरी के साथ मोहम्मद आसिफ चौधरी, मोहम्मद आरिफ चौधरी, वसीम, बबलू चौधरी, शाकिर अंसारी, सदाकत अली, शादाब, आरिफ अंसारी, असलम अली सहित दर्जनों लोग सम्मेलन में पहुंचे और कार्यक्रम का हिस्सा बने।

शहरयार आसिम
सम्पादक काशीपुर समय
कार्यालय – नई अनाज मंडी, सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747
