काशीपुर। चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत “स्वच्छोत्सव” थीम पर स्लोगन एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
स्लोगन प्रतियोगिता में कु0 निहारिका आर्य ने प्रथम स्थान, कु0 काजल यादव ने द्वितीय स्थान और कु0 छवि रानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में कु0 निहारिका आर्य प्रथम, कु0 आकांक्षा चतुर्वेदी द्वितीय तथा कु0 रीना कौर तृतीय स्थान पर रहीं।
प्रभारी प्राचार्या डॉ0 दीपिका आत्रेय ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल आसपास की सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारे स्वास्थ्य और जीवन की गुणवत्ता से भी जुड़ी है। स्वच्छ वातावरण से हम न केवल बीमारियों से बचते हैं बल्कि एक सुंदर और स्वस्थ समाज का निर्माण भी करते हैं।
इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 वंदना सिंह, निर्णायक मंडल की सदस्य असि0 प्रो0 डॉ0 दीपा चनियाल, डॉ0 गीता मेहरा, डॉ0 पुष्पा धामा, डॉ0 रंजना, असि0 प्रो0 डॉ0 अंजलि गोस्वामी, डॉ0 ज्योति गोयल, कु0 सृष्टि सिंह सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

शहरयार आसिम
सम्पादक काशीपुर समय
कार्यालय – नई अनाज मंडी, सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747
