काशीपुर में तेज़ रफ्तार विकास महापौर दीपक बाली ने किया करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास

Share this news


काशीपुर। (काशीपुर समय)
नगर निगम काशीपुर के मेयर दीपक बाली ने वार्ड नंबर 40 में 1 करोड़ 31 लाख 32 हजार रुपए की लागत से 10 सड़कों सहित कई योजनाओं का शिलान्यास किया। इसमें वायु प्रदूषण सुधार योजना के तहत श्री नागनाथ मंदिर से मानपुर रोड तक 51 लाख 50 हजार रुपए से इंटरलॉकिंग टाइल्स का काम और वार्ड 40 की विभिन्न गलियों में 79 लाख 82 हजार रुपए की लागत से सड़क निर्माण शामिल है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और स्थानीय निवासियों ने कहा कि मेयर दीपक बाली चुनावी वादों को पूरा कर रहे हैं।


“गड्ढा-मुक्त काशीपुर हमारा लक्ष्य” – दीपक बाली

मेयर दीपक बाली ने कहा –
“हमारा उद्देश्य काशीपुर को गड्ढा-मुक्त और आधुनिक शहर बनाना है। हर गली और हर वार्ड तक विकास पहुँचाना ही हमारी प्राथमिकता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!