काशीपुर में उपद्रव: मास्टरमाइंड नदीम अख्तर गिरफ्तार, 7 अन्य दबोचे

Share this news

काशीपुर के मोहल्ला अल्ली खा में बिना अनुमति निकाले गए जुलूस और पुलिस पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि घटना के मास्टरमाइंड नदीम अख्तर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके साथ 7 अन्य उपद्रवियों को भी पकड़ा गया है, जबकि 10 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

यह मामला 21 सितंबर की रात का है, जब करीब 400 लोगों ने बिना अनुमति जुलूस निकाला था। इस दौरान यातायात और कानून-व्यवस्था बिगड़ गई। पुलिस के रोकने पर भीड़ ने हमला कर दिया और एक सरकारी वाहन को नुकसान पहुंचाया।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, नदीम अख्तर से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि और कौन लोग इस साजिश में शामिल थे।

वहीं, प्रशासन, नगर निगम और बिजली विभाग की टीमें इलाके में सक्रिय हैं, ताकि किसी भी अवैध गतिविधि को रोका जा सके और माहौल शांतिपूर्ण बना रहे।

एसएसपी ने साफ कहा कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। साथ ही, जनता से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

SSP उधमसिंहनगर, श्री मणिकांत मिश्रा जी की बाइट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!