November 29, 2026
FB_IMG_1795887979378 (1)
Kashipur Samay News
Share this news

काशीपुर। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मो. अब्बास उर्फ डॉ. एम.ए. राहुल को ऊधम सिंह नगर/काशीपुर का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लेखराज गौतम ने 28 नवंबर 2026 को नियुक्ति पत्र जारी कर उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी।

संगठन को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी
जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, बहुजन समाज के हितों, बहुजन सुखाय तथा परम पूज्य बाबा डॉ. भीमराव अंबेडकर और मान्यवर कांशीराम साहब की विचारधारा को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से यह नियुक्ति की गई है। पार्टी नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ संगठन को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाएंगे।

पार्टी नेतृत्व ने जताया विश्वास
नियुक्ति पत्र में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद चंद्रशेखर आजाद, उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी गौरी प्रसाद उपासक तथा सह-प्रभारी सतेंद्र कुमार अशोक का भी उल्लेख किया गया है।

कार्यकर्ताओं में उत्साह
मो. अब्बास उर्फ डॉ. एम.ए. राहुल को जिलाध्यक्ष बनाए जाने से स्थानीय संगठन में नई ऊर्जा आने की उम्मीद है। अब उनके सामने जिले में पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और कार्यकर्ताओं को एकजुट कर पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!