November 29, 2026
Screenshot_20261128-233507
Kashipur Samay News
Share this news

काशीपुर। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग की नवगठित राज्य सलाहकार परिषद (State Advisory Council) में राशिद फारूकी को सदस्य नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से समर्थकों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी के नेतृत्व में गठित इस परिषद का उद्देश्य प्रदेश में अल्पसंख्यक विभाग को अधिक सशक्त, संगठित एवं सक्रिय बनाना है। परिषद के माध्यम से संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के साथ-साथ अल्पसंख्यक समाज से जुड़े मुद्दों और उनकी आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने पर जोर दिया जाएगा।

संगठन को मिलेगी मजबूती
राज्य सलाहकार परिषद में राशिद फारूकी को शामिल किया जाना उनके लिए महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारी है। उनकी नियुक्ति पर शुभचिंतकों एवं समर्थकों ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वह पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!