November 29, 2026
IMG-20261129-WA0004
Kashipur Samay News
Share this news

ग्राम पैगा में खाटू श्याम कीर्तन संध्या में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, भजनों पर झूमे हजारों श्रद्धालु

महापौर दीपक बाली ने श्याम रसोई में श्रद्धालुओं को परोसा प्रसाद, ग्रामीणों में उनके साथ सेल्फी लेने की रही होड़

काशीपुर। काशीपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पैगा स्थित प्राथमिक विद्यालय में बीती रात श्री खाटू श्याम जी की भव्य कीर्तन संध्या का आयोजन धूमधाम एवं श्रद्धापूर्वक किया गया। ‘हारे का सहारा, श्री खाटू श्याम हमारा’ के जयकारों से पूरा आयोजन स्थल भक्तिमय हो उठा। कीर्तन संध्या में हजारों महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर भजनों का आनंद लिया और देर रात तक भक्ति संगीत की धुनों पर झूमते रहे।

महापौर दीपक बाली रहे कार्यक्रम के संयोजक, की पूजा-अर्चना
कार्यक्रम के संयोजक महापौर दीपक बाली ने ग्रामवासियों के साथ बाबा खाटू श्याम के श्रीचरणों में शीश नवाकर विधिवत पूजा-अर्चना की और सभी के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने श्याम रसोई में पहुंचकर श्रद्धालुओं को अपने हाथों से प्रसाद वितरित किया और सेवा कार्य में सहभागिता निभाई।

महापौर ने प्रार्थना की कि बाबा श्याम की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे तथा प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का वास हो। उन्होंने कहा कि काशीपुर विधानसभा क्षेत्र में सनातन संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और संस्कारों को आगे बढ़ाने वाले आयोजनों में समाज की बढ़ती सहभागिता सुखद है। धार्मिक आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का माध्यम हैं।

महापौर के साथ फोटो और सेल्फी लेने को उत्साहित दिखे ग्रामीण
कार्यक्रम में पहुंचे महापौर दीपक बाली का ग्राम प्रधान शिवांगी चौहान एवं अन्य गणमान्य नागरिकों के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान महापौर के साथ फोटो और सेल्फी लेने को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु उनके साथ तस्वीरें खिंचवाते नजर आए। जिधर देखो, उधर महापौर के साथ फोटो लेने वालों की भीड़ दिखाई दी।

जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने की सहभागिता
कीर्तन संध्या में जिला पंचायत सदस्य रुकमणी, ग्राम प्रधान पैगा शिवांगी चौहान, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पार्षद गुरविंदर सिंह चंडोक, मंडल अध्यक्ष बृजेश पाल, ग्राम प्रधान बघेलावाला गिरधई विनय सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता गुरबक्श बग्गा, पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह ढिल्लों, मंडल उपाध्यक्ष तेजपाल सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य पूजा कश्यप, क्षेत्र पंचायत सदस्य बब्लू सैनी, उपप्रधान अरविंद सिंह, भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपक कुमार, पार्षद विजय बॉबी, यशवीर सिंह राठी, सूरज पाल, रिंकू सिंह, बूथ अध्यक्ष रूप सिंह एवं पूर्व उपप्रधान नरेंद्र सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इसके अलावा श्री श्याम सेवक भारद्वाज, दीपक कुमार, मानवेंद्र शर्मा, चौधरी समरपाल सिंह, जसवीर सिंह सैनी, मुकेश चावला, हरीश सैनी, डॉ. तेजपाल सिंह, अरविंद चौहान, कृपाल सिंह, रिंकू राणा एवं अमित शर्मा समेत क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

कीर्तन संध्या में हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति और भक्ति के उत्साह ने आयोजन को यादगार बना दिया। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं ने श्याम रसोई में प्रसाद ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!