November 26, 2026
file_00000000e9bc81f5a5c4879cfb1a6df9
Kashipur Samay News
Share this news

आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद के फैसले पर समर्थकों ने जताई खुशी, नईम प्रधान बोले—पार्टी नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरने का करूंगा प्रयास

जसपुर। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की ओर से जसपुर विधानसभा क्षेत्र से नईम प्रधान को विधानसभा प्रत्याशी बनाए जाने की खुशी में जसपुर स्थित पार्टी कार्यालय पर भव्य स्वागत एवं जश्न का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान नईम प्रधान का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया और उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम का माहौल उत्साह और खुशी से सराबोर नजर आया। समर्थकों ने नईम प्रधान का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए पार्टी नेतृत्व के फैसले पर खुशी जाहिर की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।

गौरतलब है कि आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना लोकसभा क्षेत्र के सांसद आदरणीय चंद्रशेखर आजाद ने नईम प्रधान पर भरोसा जताते हुए उन्हें जसपुर विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी है। इसी खुशी में नईम प्रधान की ओर से सभी साथियों को कार्यालय पहुंचने का निमंत्रण दिया गया था, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस दौरान नईम प्रधान ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए वह हृदय से धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जवाबदेही भी है। वह जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने और जसपुर क्षेत्र के जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे सभी सम्मानित साथियों, वरिष्ठजनों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि साथियों का यह प्यार और समर्थन उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सभी ने नईम प्रधान को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।

जसपुर में आयोजित इस स्वागत समारोह ने नईम प्रधान को मिली नई राजनीतिक जिम्मेदारी के अवसर पर समर्थकों के उत्साह और पार्टी कार्यकर्ताओं की एकजुटता को प्रदर्शित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!