
चंद्रशेखर आजाद की विचारधारा और कार्यशैली से प्रभावित होकर पार्टी में हुए शामिल, बोले—संगठन को मजबूत बनाने के लिए करूंगा काम
उत्तराखंड। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) को उत्तराखंड में उस समय नई मजबूती मिली, जब भाजपा नेता एवं अधिवक्ता सतपाल सिंह बल ने अपने साथियों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। वह अपने समर्थकों के साथ पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंचे, जहां प्रदेश अध्यक्ष लेखराज गौतम और महानगर अध्यक्ष ने उन्हें पार्टी का पटका पहनाकर संगठन में स्वागत किया।
चंद्रशेखर आजाद के कार्यों से हुए प्रभावित
पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद अधिवक्ता सतपाल सिंह बल ने कहा कि वह एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद के विचारों, संघर्ष और जनहित में किए जा रहे कार्यों से काफी प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष लेखराज गौतम के नेतृत्व में उत्तराखंड में पार्टी का संगठन तेजी से सक्रिय हो रहा है। इसी से प्रेरित होकर उन्होंने आजाद समाज पार्टी से जुड़कर संगठन के लिए काम करने का निर्णय लिया है।

संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प
सतपाल सिंह बल ने कहा कि वह पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए अपने साथियों के साथ पूरी सक्रियता से कार्य करेंगे। उन्होंने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन की नीतियों और उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करने का भरोसा दिलाया।
प्रदेश अध्यक्ष के आवास पर भी हुई मुलाकात
पार्टी कार्यालय में स्वागत के बाद महानगर अध्यक्ष के साथ अधिवक्ता सतपाल सिंह बल अपने साथियों सहित प्रदेश अध्यक्ष लेखराज गौतम के आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया।
ये पदाधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष लेखराज गौतम, जिला प्रभारी समर खान, महानगर अध्यक्ष डॉ. एम.ए. राहुल, शोएब सिद्दीकी, जिला सचिव आकाश गौतम, कृष्ण कुमार सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शहरयार आसिम
सम्पादक – काशीपुर समय
हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र एवं पोर्टल
कार्यालय – ग्राम सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747






