November 25, 2026
Screenshot_20261123-193002
Kashipur Samay News
Share this news

पुलिस ने अभियान चलाकर दोपहिया वाहन सवारों को बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

काशीपुर। सड़क दुर्घटनाओं में दोपहिया वाहन सवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से काशीपुर में आज से डबल हेलमेट प्लान लागू कर दिया गया है। अब दोपहिया वाहन पर चालक के साथ पीछे बैठने वाले व्यक्ति के लिए भी हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा।

यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस ने अभियान की शुरुआत की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चेती चौराहे पर आयोजित अभियान में काशीपुर के एसपी, क्षेत्राधिकारी, ट्रैफिक इंस्पेक्टर, सीपीयू टीम और आईटीआई कोतवाली पुलिस के जवान मौजूद रहे।

अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने दोपहिया वाहनों पर पीछे बैठने वाले यात्रियों को सुरक्षा के लिहाज से हेलमेट वितरित किए। साथ ही वाहन चालकों और उनके साथ पीछे बैठने वाले सवारों को हेलमेट पहनने के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं के दौरान सिर में लगने वाली चोट जानलेवा साबित हो सकती है। ऐसे में केवल चालक ही नहीं, बल्कि पीछे बैठने वाले व्यक्ति के लिए भी हेलमेट पहनना बेहद जरूरी है।

पुलिस ने सभी दोपहिया वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, स्वयं हेलमेट पहनने और अपने सहयात्री की सुरक्षा को भी प्राथमिकता देने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!