काशीपुर आज खाटू मय: चैती मैदान में गूँजेगा बाबा श्याम का संकीर्तन

Share this news


काशीपुर (काशीपुर समय) श्री श्याम सेवक मंडल के बैनर तले आज काशीपुर का चैती मैदान भक्ति और आस्था के रंगों से सराबोर होने जा रहा है। बाबा खाटू श्याम के विशाल संकीर्तन का आयोजन शाम 7 बजे से किया जाएगा।

कार्यक्रम संयोजक सुरेंद्र अरोरा ने बताया कि इस भव्य संकीर्तन में देशभर से प्रसिद्ध भजन गायक शामिल होंगे। दिल्ली से ऋतु पंचाल, मुरादाबाद से नागेंद्र सूर्यवंशी और ग्वालियर से राजू बाबरा अपनी भक्ति सुरों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।

आयोजन समिति की अगुवाई अध्यक्ष अमित चौहान, सौरभ अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजीव यादव, कोषाध्यक्ष चंद्र कुमार, उप सचिव सुरेंद्र अरोरा, कार्यक्रम संयोजक बलवीर सिंह, प्रचार मंत्री आकाश गुप्ता और मीडिया प्रभारी राकेश वर्मा सहित पूरी टीम कर रही है।

चैती मैदान में होने वाले इस संकीर्तन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह चरम पर है। काशीपुर आज भक्ति रस में डूबकर सचमुच खाटू मय होने जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!