नैनीताल। कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल (उत्तराखंड) ने छात्रसंघ चुनाव 2025 के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। विश्वविद्यालय परिसर एवं सभी महाविद्यालयों में एक साथ होने वाले चुनाव की तिथियाँ इस प्रकार तय की गई हैं–
- चुनाव सम्बंधी अधिसूचना जारी – 22 सितम्बर 2025 (सोमवार) प्रातः 10 बजे।
- प्रत्याशियों हेतु प्रपत्रों की बिक्री – 23 सितम्बर 2025 (मंगलवार) सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक।
- नामांकन प्रक्रिया – 24 सितम्बर 2025 (बुधवार) सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक।
- नामांकन पत्रों की जाँच – 25 सितम्बर 2025 (गुरुवार) सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक।
- नाम वापसी – 25 सितम्बर 2025 (गुरुवार) दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक।
- प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी – 26 सितम्बर 2025 (शुक्रवार) सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक।
- मतदान – 27 सितम्बर 2025 (शनिवार) सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक।
- मतगणना, परिणाम घोषणा एवं शपथ ग्रहण – 27 सितम्बर 2025 (शनिवार) दोपहर 3 बजे से शपथ ग्रहण समारोह की समाप्ति तक।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने साफ किया है कि सभी कार्यक्रम पूर्व निर्धारित समयानुसार होंगे

शहरयार आसिम
सम्पादक काशीपुर समय
कार्यालय – नई अनाज मंडी, सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747
