काशीपुर में ‘असली हीरो मीट’ का भव्य आयोजन, मैकेनिक भाइयों को मिला सम्मान

Share this news

काशीपुर (काशीपुर समय) 17 सितम्बर 2025 को मेहरोत्रा एंटरप्राइजेज, बाजपुर रोड, काशीपुर में असली हीरो मीट का शानदार आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम ने न केवल हीरो कंपनी और ग्राहकों के बीच संबंधों को और प्रगाढ़ किया, बल्कि समाज के उन मेहनतकश मैकेनिक भाइयों को भी सम्मानित किया गया, जो दिन-रात अपनी लगन और ईमानदारी से टू-व्हीलर्स को बेहतर बनाए रखते हैं।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और स्वागत भाषण के साथ हुई। इसके बाद उपस्थित मैकेनिक भाइयों को हीरो कंपनी के नए मॉडल्स और आने वाली तकनीकों की जानकारी दी गई। कंपनी के प्रतिनिधियों ने विस्तार से बताया कि किस तरह उनके रेफरेंस से सेल्स पर मिलने वाले इंसेंटिव्स उनके लिए लाभकारी साबित हो सकते हैं।

इस अवसर पर मैकेनिक भाइयों को प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया। कई मैकेनिकों ने मंच पर अपने अनुभव साझा किए और बताया कि कैसे हीरो टू-व्हीलर्स उनके जीवनयापन का आधार बने हुए हैं।

अर्पित मेहरोत्रा – “हीरो कंपनी की असली ताकत हमारे ग्राहक और हमारे मैकेनिक भाई हैं। उनकी मेहनत और निष्ठा ही हमारी सफलता की कुंजी है। यह कार्यक्रम उनके समर्पण को सलाम करने के लिए आयोजित किया गया है।”

कार्यक्रम के दौरान कंपनी अधिकारियों ने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में मैकेनिकों के लिए और भी ट्रेनिंग प्रोग्राम, स्किल डेवलपमेंट वर्कशॉप और सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे, ताकि वे नई तकनीकों से अपडेट रह सकें और समाज में उनकी भूमिका को उचित पहचान मिल सके।

इस आयोजन में दर्जनों मैकेनिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अंत में सामूहिक भोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!