
काशीपुर। चंद्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति सचेत करना और डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग करने के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. दीपिका आत्रेय ने मुख्य वक्ता एसआई हेमचंद्र तिवारी का बुके भेंट कर स्वागत किया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वरिष्ठ उपनिरीक्षक हेमचंद्र तिवारी ने ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी कॉल, डिजिटल अरेस्ट और सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले साइबर अपराधों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी और पासवर्ड साझा न करें तथा संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें। उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग करते समय सतर्कता बरतने और साइबर अपराधों से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां अपनाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वंदना सिंह ने मुख्य वक्ता एसआई हेमचंद्र तिवारी, एसआई मीना रावत, प्रकाश बोरा, गौरव सनवाल एवं उनकी समस्त टीम का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गीता मेहरा, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रमा अरोरा, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दीपा चनियाल, डॉ. अंजलि गोस्वामी, डॉ. रंजना, डॉ. ज्योति रावत, श्रीमती शीतल अरोरा, डॉ. ज्योति गोयल, श्रीमती प्राची धौलाखंडी, श्रीमती कृति टंडन, श्री विजेंद्र चौधरी एवं कु. सृष्टि सिंह सहित महाविद्यालय के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

शहरयार आसिम
सम्पादक – काशीपुर समय
हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र एवं पोर्टल
कार्यालय – ग्राम सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747






