
जसपुर विधानसभा क्षेत्र के क्षेत्र संख्या-34, सर्वरखेड़ा से जिला पंचायत सदस्य मो. हसन को उधम सिंह नगर जनपद की जिला योजना समिति (DPC) का निर्विरोध सदस्य चुना गया है। इस उपलब्धि पर उन्होंने सभी जिला पंचायत सदस्यों, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य तथा क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया।
मो. हसन ने कहा कि जिला योजना समिति का निर्विरोध सदस्य चुने जाने में सभी सम्मानित जिला पंचायत सदस्यों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा है। उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य का विशेष धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन एवं नेतृत्व से उन्हें यह जिम्मेदारी प्राप्त हुई है।
उन्होंने सर्वरखेड़ा क्षेत्र के सभी साथियों और जनता-जनार्दन का भी हृदय से आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उन पर विश्वास जताया। मो. हसन ने कहा कि वह क्षेत्र की जनता के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र और जनपद के विकास से जुड़े कार्यों को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

शहरयार आसिम
सम्पादक – काशीपुर समय
हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र एवं पोर्टल
कार्यालय – ग्राम सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747






