November 18, 2026
IMG-20261007-WA0001
Kashipur Samay News
Share this news

7 अक्टूबर को आवास विकास, LIC रोड पर होगा भव्य श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव, देश-भक्ति व भक्ति संगीत से सजेगी शाम

काशीपुर। श्री श्याम भक्तों के लिए बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 को काशीपुर में भव्य श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक आयोजन आवास विकास, LIC रोड, काशीपुर में शाम 7 बजे से प्रभु इच्छा तक आयोजित होगा।

कार्यक्रम में काशीपुर की बेटी एवं भजन गायिका निशा अरोड़ा विशेष रूप से आमंत्रित कलाकार के रूप में अपनी भजनों की प्रस्तुति देंगी। उनके साथ शुभम तिलकधारी जी, वंशिका गुप्ता जी और आशु गोस्वामी जी भी श्री श्याम प्रभु के भजनों से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर करेंगे।

आयोजकों के अनुसार, संकीर्तन महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। कार्यक्रम का उद्देश्य श्री श्याम प्रभु की भक्ति और संकीर्तन के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक वातावरण से जोड़ना है।

कार्यक्रम: श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव
दिनांक: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार
समय: शाम 7 बजे से प्रभु इच्छा तक
स्थान: आवास विकास, LIC रोड, काशीपुर
विशेष आकर्षण: काशीपुर की बेटी निशा अरोड़ा सहित आमंत्रित भजन कलाकारों की प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!