
काशीपुर संवाददाता आकाश गुप्ता। श्री श्याम सेवक मंडल ट्रस्ट (रजि.), काशीपुर की ओर से आगामी 6 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाले 7वें भव्य बाबा खाटू श्याम संकीर्तन को लेकर बुधवार को श्री खाटू श्याम मंदिर, फल मंडी के सामने ढेला पुल पार, सर्वरखेड़ा में प्रेस वार्ता आयोजित की गई।
प्रेस वार्ता में ट्रस्ट पदाधिकारियों ने संकीर्तन की तैयारियों, आयोजन की रूपरेखा तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी दी। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए आयोजन को व्यवस्थित एवं सुचारु बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
इस दौरान काशीपुर के पत्रकार मानिक गुप्ता को ट्रस्ट का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बताया कि बाबा खाटू श्याम के भव्य संकीर्तन को श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उत्साह के साथ आयोजित करने की तैयारियां जारी हैं।
ट्रस्ट ने सभी श्रद्धालुओं से संकीर्तन में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ शामिल होने का आह्वान किया। पदाधिकारियों ने कहा कि बाबा खाटू श्याम के आशीर्वाद से आयोजित यह संकीर्तन भक्तों के लिए भक्तिमय एवं आध्यात्मिक वातावरण का अवसर बनेगा।
प्रेस वार्ता में अध्यक्ष अमित सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष राजीव यादव, प्रचार मंत्री संतलाल जी, ट्रस्टी मनोज गुप्ता, रवि कुमार, रवि चौहान, मीडिया प्रभारी मानिक गुप्ता सहित श्याम प्रेमी अमन अग्रवाल, सतीश, सुधांशु, कार्तिक, अभिषेक और अंकित चौधरी मौजूद रहे।

शहरयार आसिम
सम्पादक – काशीपुर समय
हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र एवं पोर्टल
कार्यालय – ग्राम सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747






