
काशीपुर। द टचवुड स्कूल के प्रधानाचार्य श्री काविश सिद्दीकी को इंटर स्कूल फ्लोर कर्लिंग चैंपियनशिप–2026 के सफल आयोजन में उनके उल्लेखनीय सहयोग, सक्रिय सहभागिता एवं महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रशंसा-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
यह सम्मान कर्लिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के निदेशक श्री मुकेश कुमार द्वारा प्रदान किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन कर्लिंग एसोसिएशन ऑफ ऊधम सिंह नगर के तत्वावधान में किया गया।
प्रधानाचार्य श्री काविश सिद्दीकी को मिला यह सम्मान विद्यालय की खेलों के प्रति सक्रिय सहभागिता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को रेखांकित करता है।
✨ टचवुड स्कूल के खाते में जुड़ा एक और सम्मान, बढ़ा विद्यालय का गौरव! 🏆👏

शहरयार आसिम
सम्पादक – काशीपुर समय
हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र एवं पोर्टल
कार्यालय – ग्राम सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747






