November 17, 2026
file_000000003a088211aa5898f5b0a32b6c
Kashipur Samay News
Share this news

काशीपुर। चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर में सत्र 2026-27 के छात्रसंघ चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव 29 सितंबर 2026 को संपन्न होंगे।

निर्वाचन अधिकारी डाॅ. दीपा चनियाल ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के तहत 24 सितंबर को नामांकन प्रपत्रों की बिक्री की जाएगी, जबकि 25 सितंबर को प्रत्याशियों द्वारा नामांकन किया जाएगा। 26 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच के साथ वैध प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी।

उन्होंने बताया कि 28 सितंबर को आम सभा का आयोजन होगा। इसके बाद 29 सितंबर को मतदान, मतगणना एवं विजयी प्रत्याशियों का शपथ ग्रहण कराया जाएगा।

छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही महाविद्यालय परिसर में चुनावी गतिविधियां तेज होने की संभावना है और छात्राओं में भी चुनाव को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!