काशीपुर – ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, शिनाख्त के प्रयास जारी

Share this news

Kashipur Samay News

Share this news

काशीपुर। सोमवार, 7 सितंबर 2026 को काशीपुर में रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन की चपेट में आने से करीब 38 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस के अनुसार, स्टेशन मास्टर श्री विशाल रंजन के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि करीब 16:41 बजे लालकुआं से काशीपुर की ओर आ रही ट्रेन संख्या 55309 की चपेट में एक व्यक्ति आ गया। हादसा रेलवे पोल संख्या 58/1/2 के मध्य, रेलवे क्रॉसिंग टांडा तिराहा के पास हुआ।

सूचना पर उपनिरीक्षक सुरभि बौड़ाई पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने शव को रेलवे ट्रैक से हटाकर ट्रैक को खाली कराया। मृतक की पहचान तत्काल नहीं हो सकी।

पुलिस द्वारा शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए राजकीय चिकित्सालय एलडी भट्ट, काशीपुर भेज दिया गया। देर रात होने के कारण पोस्टमार्टम की कार्रवाई अगले दिन की जाएगी।

पुलिस मृतक की पहचान कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!