उत्तराखंड – बारिश के अलर्ट के चलते 2 सितंबर को स्कूलों में अवकाश घोषित, डीएम ने जारी किए आदेश

Share this news

Kashipur Samay News

Share this news

उधमसिंह नगर में Orange/Yellow Alert के मद्देनजर जिला प्रशासन का बड़ा फैसला

उधमसिंह नगर। मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 1 सितंबर 2026 की शाम 3:30 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों में कहीं-कहीं Orange/Yellow Alert जारी किया गया है। इसके साथ ही आकाशीय बिजली चमकने तथा वर्षा के दौरान अति तीव्र दौर की संभावना जताई गई है। पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों एवं नालों का जलस्तर भी बढ़ा हुआ है।

मौसम की स्थिति और संभावित आपदा के खतरे को देखते हुए उधमसिंह नगर के जिलाधिकारी/अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जिले के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 1 से 12 तक के छात्र-छात्राओं के लिए 2 सितंबर 2026 (बुधवार) को अवकाश घोषित किया है।

जारी आदेश के अनुसार, अवकाश के बावजूद विद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी तथा आंगनबाड़ी केंद्रों की सहायिका/कार्यकर्ता अपने-अपने विद्यालय एवं केंद्रों में उपस्थित रहेंगे और आवश्यकतानुसार विभागीय दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश का किसी भी प्रकार से उल्लंघन आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 51 के प्रासंगिक प्रावधानों के अंतर्गत उल्लंघन माना जाएगा और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।



आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अनुपालन के निर्देश
जिला प्रशासन की ओर से संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में भी आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। यदि किसी आंगनबाड़ी केंद्र द्वारा आदेश का पालन नहीं किया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई का प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

साथ ही जिला सूचना अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि आमजन तक सूचना पहुंचाने के लिए इसे दैनिक समाचार पत्रों में निःशुल्क प्रकाशित कराने का प्रयास किया जाए।

जिला प्रशासन ने आमजन से मौसम को देखते हुए सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।

आदेश:
दिनांक – 01 सितंबर 2026
जिलाधिकारी/अध्यक्ष
जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, उधमसिंह नगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!