ग्राम सरवरखेड़ा में अकीदत के साथ निकला जुलूस, भाईचारे और सौहार्द का दिया संदेश
ग्राम सरवरखेड़ा – जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक अवसर पर ग्राम पंचायत सरवरखेड़ा में अकीदत और उत्साह के साथ जुलूस-ए-मुहम्मदी निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की और पूरे क्षेत्र में अमन, शांति, भाईचारे एवं आपसी सौहार्द का संदेश दिया।

जुलूस के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। अकीदतमंदों ने पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद करते हुए इंसानियत, मोहब्बत, रहमदिली और भाईचारे का संदेश दिया।

जुलूस को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में यातायात पुलिस का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। यातायात पुलिसकर्मियों ने मार्ग पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग किया, जिससे जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में निर्धारित मार्ग से होकर गुजरा और आम राहगीरों को भी किसी प्रकार की परेशानी न हो।

ग्राम वासियों ने कहा कि जश्ने ईद मिलादुन्नबी हमें शांति, प्रेम, सद्भाव और इंसानियत की राह पर चलने की प्रेरणा देता है। समाज में आपसी एकता और भाईचारा बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। पूरे आयोजन के दौरान अमन और सौहार्द की खूबसूरत मिसाल देखने को मिली। ग्रामीणों ने सभी से आपसी प्रेम, भाईचारे और शांति का माहौल बनाए रखने की अपील की।

ग्राम सरवरखेड़ा से निकला जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस क्षेत्र में अमन, मोहब्बत और भाईचारे का खूबसूरत पैगाम दे गया।

शहरयार आसिम
सम्पादक – काशीपुर समय
कार्यालय – ग्राम सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747





