काशीपुर। 2nd All India Traditional Shotokan Sports Karate Championship में THE TOUCHWOOD SCHOOL के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और काशीपुर का नाम रोशन किया। देशभर से आए प्रतिभागियों के बीच टचवुड स्कूल के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और अनुशासन का परिचय देते हुए 2 स्वर्ण, 1 रजत और 4 कांस्य सहित कुल 7 पदक अपने नाम किए।
प्रतियोगिता में Arush Malik और Mohd Arhan ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किए। वहीं Mujahid ने रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके अलावा Alfisha, Zahid, Hasan और Hardik ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय की पदक तालिका में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय के Principal Kavish Siddiqui ने सभी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास सफलता की कुंजी हैं। खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत से न केवल विद्यालय बल्कि पूरे काशीपुर का गौरव बढ़ाया है।

विद्यालय प्रबंधन ने खिलाड़ियों, कोच एवं अभिभावकों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि THE TOUCHWOOD SCHOOL शिक्षा के साथ-साथ खेलों के क्षेत्र में भी विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रोत्साहित करता रहेगा।
सात पदकों की इस शानदार उपलब्धि के साथ टचवुड स्कूल के खिलाड़ियों ने साबित कर दिया कि काशीपुर की प्रतिभाएं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का दम रखती हैं।

शहरयार आसिम
सम्पादक – काशीपुर समय
कार्यालय – ग्राम सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747





