काशीपुर। चंद्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर में बीए एवं बीकॉम की नवप्रवेशित छात्राओं के लिए 18 अगस्त 2026 को अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ।
डॉ. वंदना सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर, समाजशास्त्र विभाग ने नवप्रवेशित छात्राओं का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए महाविद्यालय की स्थापना और उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में प्रवेश छात्राओं के जीवन की एक नई एवं महत्वपूर्ण यात्रा की शुरुआत है। उन्होंने छात्राओं को नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहने, अनुशासन का पालन करने तथा अध्ययन के साथ राष्ट्रीय सेवा योजना, यूथ रेड क्रॉस सहित अन्य रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

डॉ. रमा अरोरा, एसोसिएट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग ने छात्राओं को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, शैक्षणिक एवं परीक्षा प्रणाली तथा खेल गतिविधियों की जानकारी दी। वहीं डॉ. दीपा चनियाल, असिस्टेंट प्रोफेसर, अंग्रेजी विभाग ने छात्रवृत्ति योजनाओं और एंटी-ड्रग सेल के संबंध में जानकारी प्रदान की।
इस दौरान महाविद्यालय की प्राध्यापकाओं ने अपना परिचय देते हुए छात्राओं को मतदाता जागरूकता, सांस्कृतिक गतिविधियों, करियर काउंसलिंग, अपार आईडी सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान एवं एंटी-ड्रग कमेटी की ओर से हस्ताक्षर अभियान भी आयोजित किया गया, जिसमें करीब 70 छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अंजलि गोस्वामी, डॉ. गीता मेहरा, डॉ. रंजना, डॉ. ज्योति गोयल, श्रीमती प्राची धौलाखण्डी, श्रीमती शीतल अरोरा, डॉ. ज्योति रावत, डॉ. पुष्पा धामा, श्रीमती कृति टण्डन, श्री विजेन्द्र कुमार, डॉ. शालिनी सिंह, श्रीमती शिप्रा छाबड़ा एवं डॉ. सोमेश शर्मा सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकगण उपस्थित रहे।


शहरयार आसिम
सम्पादक – काशीपुर समय
कार्यालय – ग्राम सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747




