काशीपुर पुलिस ने 24 घंटे में वाहन चोरी का किया खुलासा

Share this news

Kashipur Samay News

Share this news

काशीपुर। ऑपरेशन प्रहार के तहत काशीपुर पुलिस ने वाहन चोरी की घटना का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक 18 वर्षीय युवक को चोरी की मोटरसाइकिल समेत गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 16 अगस्त 2026 को अजय कुमार पुत्र गौतम कुमार निवासी कुंडेश्वरी, काशीपुर ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि उसके घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल स्प्लेंडर संख्या UK-18-M-3108 को अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। तहरीर के आधार पर कोतवाली काशीपुर में FIR संख्या 340/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंह नगर के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही मैनुअल पुलिसिंग के माध्यम से चोर की तलाश शुरू की।

इसी क्रम में 17 अगस्त 2026 को उपनिरीक्षक मनोज सिंह धौनी पुलिस टीम के साथ संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर अचार फैक्ट्री के पास, कुंडेश्वरी से आरोपी वंश पुत्र गुरनाम सिंह, निवासी छावनी स्कूल के पास कटोराताल, कोतवाली काशीपुर, उम्र 18 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल स्प्लेंडर UK-18-M-3108 बरामद कर ली। पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त
वंश पुत्र गुरनाम सिंह
निवासी—छावनी स्कूल के पास, कटोराताल, कोतवाली काशीपुर, ऊधमसिंह नगर
उम्र—18 वर्ष

बरामदगी
– मोटरसाइकिल स्प्लेंडर संख्या UK-18-M-3108
– संबंधित मुकदमा: FIR संख्या 340/26, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस

पुलिस टीम
1. उपनिरीक्षक मनोज सिंह धौनी
2. कांस्टेबल 76 नापु. सुनील भाकुनी
3. कांस्टेबल 1038 नापु. दिनेश सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!