काशीपुर। चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का शुभारंभ महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्या डॉ. दीपिका आत्रेय द्वारा किया गया। अभियान के अंतर्गत छात्राओं ने तिरंगे से प्रेरित कलाकृतियों का चित्रण एवं पोस्टर प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
पोस्टर प्रतियोगिता में आंचल, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर ने प्रथम, चारुमिता, बी.एड. द्वितीय सेमेस्टर ने द्वितीय तथा नूपुर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अंजलि गोस्वामी एवं डॉ. शालिनी सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रभारी प्राचार्या डॉ. दीपिका आत्रेय ने छात्राओं एवं समस्त प्राध्यापकगण को संबोधित करते हुए कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश के प्रति सम्मान, राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है।
रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा
12 अगस्त 2026 को महाविद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों के प्रेरणादायक उद्धरणों एवं राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के अंशों से महाविद्यालय परिसर की दीवारों को सजाया गया। प्रतियोगिता में कुल आठ समूहों ने प्रतिभाग किया।
रंगोली प्रतियोगिता में निशा एवं काजल, एम.ए. तृतीय सेमेस्टर ने प्रथम, आकांक्षा एवं निरुपमा, बी.एड. द्वितीय सेमेस्टर ने द्वितीय तथा शिवी एवं चारुमिता, बी.एड. द्वितीय सेमेस्टर तथा संदीप कौर एवं विशाखा, बी.ए. प्रथम सेमेस्टर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
निर्णायक मंडल में डॉ. दीपा चनियाल एवं श्रीमती शिप्रा छाबड़ा, असिस्टेंट प्रोफेसर, बी.एड. विभाग ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
क्विज प्रतियोगिता में संविधान और तिरंगे से जुड़े सवालों ने बढ़ाया उत्साह
13 अगस्त 2026 को क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में भारतीय संविधान एवं राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे से संबंधित प्रश्न शामिल किए गए।
क्विज प्रतियोगिता में चारुमिता कपूर, बी.एड. द्वितीय सेमेस्टर एवं आकांक्षा ने प्रथम, खुशी, बी.एड. द्वितीय सेमेस्टर ने द्वितीय तथा निरुपमा गहलौत, प्रतिभा बिष्ट, बी.एड. द्वितीय सेमेस्टर एवं आरती शर्मा, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दीपा चनियाल एवं श्रीमती प्राची धौलाखंडी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के अंत में प्रभारी प्राचार्या डॉ. दीपिका आत्रेय ने सभी विजयी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. वन्दना सिंह, डॉ. रमा अरोरा, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. गीता मेहरा, डॉ. रंजना, डॉ. ज्योति गोयल, श्रीमती शीतल अरोरा, डॉ. ज्योति रावत, डॉ. पुष्पा धामा, श्रीमती कृति टण्डन, श्री विजेन्द्र कुमार एवं कु. सृष्टि सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकगण उपस्थित रहे।

शहरयार आसिम
सम्पादक – काशीपुर समय
कार्यालय – ग्राम सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747





