काशीपुर – 24 घंटे में वाहन चोरी का खुलासा, चोरी की बाइक समेत शातिर चोर गिरफ्तार

Share this news

Kashipur Samay News

Share this news

काशीपुर। ऑपरेशन प्रहार के तहत काशीपुर पुलिस ने वाहन चोरी की घटना का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को चोरी की मोटरसाइकिल समेत गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 11 अगस्त 2026 को मौ. रऊफ पुत्र मौ. उमर निवासी पटेल नगर, टांडा उज्जैन, काशीपुर ने कोतवाली काशीपुर में तहरीर देकर बताया था कि उनके घर के बाहर खड़ी उनकी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या UK-18-H-1082 अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई। तहरीर के आधार पर कोतवाली काशीपुर में FIR संख्या 329/26, धारा 303(2) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

वाहन चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन और पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक काशीपुर के नेतृत्व में गठित टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ मैनुअल पुलिसिंग के माध्यम से आरोपी की तलाश शुरू की।

इसी क्रम में 12 अगस्त 2026 को उपनिरीक्षक हेमचंद्र तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ढकिया गुलाबो से आगे फ्लाईओवर के नीचे से आरोपी गुड्डू पुत्र जाबिर, निवासी किशनपुर रामडी, थाना ठाकुरद्वारा, जनपद मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश, उम्र 24 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल UK-18-H-1082 बरामद कर ली। इस प्रकार पुलिस ने वाहन चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण किया। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

गुड्डू पुत्र जाबिर
निवासी किशनपुर रामडी, थाना ठाकुरद्वारा, जनपद मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश
उम्र – 24 वर्ष

पुलिस टीम

1. उपनिरीक्षक हेमचंद्र तिवारी
2. कांस्टेबल 75 नापु. राजेंद्र कुमार
3. कांस्टेबल 102 नापु. ताराचंद्र

बरामदगी

स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या UK-18-H-1082, संबंधित मुकदमा/FIR संख्या 329/26।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!