काशीपुर के चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 12 अगस्त 2026 को एंटी रैगिंग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एंटी रैगिंग प्रकोष्ठ द्वारा जागरूकता अभियान चलाकर छात्राओं को रैगिंग के प्रति जागरूक किया गया।

एंटी रैगिंग नोडल अधिकारी डॉ. रमा अरोरा ने छात्राओं को रैगिंग का अभिप्राय, इसके कानूनी दंड एवं परिणाम, शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया तथा ऑनलाइन शपथ-पत्र सहित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्या डॉ. दीपिका आत्रेय ने छात्राओं को रैगिंग मुक्त परिसर बनाए रखने की सामूहिक शपथ दिलाई।

इस अवसर पर एंटी रैगिंग प्रकोष्ठ के सदस्य डॉ. ज्योति रावत, डॉ. ज्योति गोयल, डॉ. अविनाश मिश्रा, श्रीमती कृति टण्डन, श्री विजेन्द्र कुमार, श्री रविन्द्र सिंह, श्री घनश्याम तथा छात्रा प्रतिनिधि कु. निकिता पाण्डे, कु. शोभिता आदि उपस्थित रहे।

शहरयार आसिम
सम्पादक – काशीपुर समय
कार्यालय – ग्राम सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747





