काशीपुर – FOGSI एवं KOGS के संयुक्त तत्वावधान में काशीपुर में उच्चस्तरीय वैज्ञानिक CME आयोजित

Share this news

Kashipur Samay News

Share this news

FOGSI एवं KOGS के संयुक्त तत्वावधान में काशीपुर में उच्चस्तरीय वैज्ञानिक CME आयोजित


काशीपुर। फेडरेशन ऑफ ऑब्स्टेट्रिक एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटीज ऑफ इंडिया (FOGSI) एवं काशीपुर ऑब्स एंड गायनी सोसायटी (KOGS) के संयुक्त तत्वावधान में रामनगर रोड स्थित एक होटल में उच्चस्तरीय वैज्ञानिक CME (Continuing Medical Education) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में काशीपुर के साथ-साथ बाजपुर, गदरपुर, जसपुर एवं रामनगर से आए स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम का विषय “Best Approach to Reduce Time, Money and Pain of an Infertile Couple” रहा, जो वर्तमान समय में इंफर्टिलिटी ट्रीटमेंट के क्षेत्र में बेहद प्रासंगिक विषय है। इस अवसर पर प्रख्यात स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ तथा IVF एवं इंफर्टिलिटी विशेषज्ञ डॉ. अनुपमा रवि फुटेला ने विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान प्रस्तुत किया।


डॉ. फुटेला ने इंफर्टिलिटी से जूझ रहे दंपतियों के उपचार में समय, उपचार की लागत तथा शारीरिक एवं मानसिक कष्ट को कम करने के लिए आधुनिक और Evidence-Based Treatment Approach पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने उपचार की विभिन्न आधुनिक पद्धतियों तथा मरीजों के लिए बेहतर एवं प्रभावी उपचार रणनीति के महत्व पर भी चर्चा की।


कार्यक्रम की अध्यक्षता काशीपुर ऑब्स एंड गायनी सोसायटी की अध्यक्ष डॉ. जुगनू गोविल ने की, जबकि सोसायटी की सचिव डॉ. पूजा खनेड़ा ने कार्यक्रम के आयोजन एवं समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


इस अवसर पर सोसायटी के वरिष्ठ एवं सम्मानित चिकित्सकों डॉ. नरूला, डॉ. इला मेहरोत्रा, डॉ. मधु वर्मा, डॉ. चंद्रा पंत एवं डॉ. लीला जोशी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इनके अतिरिक्त डॉ. भारती गहतौड़ी, डॉ. नवप्रीत सहोता, डॉ. अंजलि गुप्ता, डॉ. सुधा पाटनी, डॉ. पूनम पांडे, डॉ. सीमा चौहान, डॉ. रुचि आलोक अग्रवाल एवं डॉ. नेहा उप्रेती सहित आसपास के क्षेत्रों से आए अनेक चिकित्सकों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।


इस अवसर पर KOGS की अध्यक्ष डॉ. जुगनू गोविल ने कहा कि निरंतर चिकित्सा शिक्षा चिकित्सकों को नवीनतम वैज्ञानिक शोध, विकसित होती उपचार पद्धतियों एवं क्लीनिकल गाइडलाइंस से लगातार अपडेट रखने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि KOGS के मंच के माध्यम से चिकित्सकों के बीच ज्ञान, अनुभव और विचारों का सार्थक आदान-प्रदान हो तथा इसका सकारात्मक प्रभाव महिला स्वास्थ्य एवं रोगी देखभाल की गुणवत्ता पर पड़े, यही सोसायटी का प्रमुख उद्देश्य है।


उन्होंने कहा कि KOGS अपने आगामी कार्यकाल में भी उच्च गुणवत्ता वाले वैज्ञानिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों के माध्यम से चिकित्सा शिक्षा को प्रोत्साहित करने तथा चिकित्सकों के बीच सहयोग एवं समन्वय की भावना को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!