कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिले संदीप सहगल, गमछा पहनाकर किया सम्मान; काशीपुर कांग्रेस में चर्चाएं तेज

Share this news

Kashipur Samay News

Share this news

काशीपुर। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं काशीपुर नगर निगम मेयर पद के पूर्व प्रत्याशी संदीप सहगल ने हल्द्वानी पहुंचकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का स्वागत किया। इस दौरान खरगे ने सम्मान स्वरूप अपना गमछा संदीप सहगल के गले में डालकर उनका सम्मान किया।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और संदीप सहगल की इस मुलाकात के बाद काशीपुर कांग्रेस की स्थानीय राजनीति में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी इस मुलाकात को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है।



आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए इस मुलाकात को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ संदीप सहगल की मुलाकात को काशीपुर की स्थानीय राजनीति में अहम घटनाक्रम के तौर पर देखा जा रहा है।



राजनीतिक हलकों में इस मुलाकात के अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं। अब देखने वाली बात होगी कि आने वाले समय में राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ हुई यह मुलाकात काशीपुर कांग्रेस की राजनीति में क्या नया संदेश देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!