उत्तराखंड में डेयरी एनालॉग उत्पादों पर सख्त कार्रवाई, खाद्य आयुक्त ने जारी किए प्रतिबंध के आदेश

Share this news

Kashipur Samay News

Share this news


देहरादून। उत्तराखंड में उपभोक्ताओं को दूध के नाम पर भ्रमित करने वाले डेयरी एनालॉग (Dairy Analog) उत्पादों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने बड़ा कदम उठाया है। खाद्य आयुक्त ने पूरे राज्य में ऐसे उत्पादों के निर्माण, भंडारण, परिवहन, वितरण और बिक्री पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं।


जारी आदेश के अनुसार, जिन उत्पादों का निर्माण वास्तविक दूध से नहीं किया गया है अथवा जिनमें दूध के स्थान पर वनस्पति वसा, वनस्पति तेल या अन्य गैर-दुग्ध सामग्री का उपयोग किया गया है और उन्हें डेयरी उत्पाद बताकर बेचा जा रहा है, उनके विरुद्ध अब सख्त कार्रवाई की जाएगी।


FDA का कहना है कि यह निर्णय उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने और बाजार में भ्रामक व्यापारिक गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से लिया गया है।
यह आदेश एक वर्ष तक प्रभावी रहेगा या तब तक लागू रहेगा, जब तक भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) इस विषय पर नया मानक जारी नहीं कर देता।


मुख्य बिंदु:
डेयरी एनालॉग उत्पादों पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध।
निर्माण, भंडारण, परिवहन, वितरण और बिक्री सभी पर रोक।
दूध के नाम पर भ्रामक तरीके से बेचे जा रहे उत्पादों पर होगी कार्रवाई।
उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य और हितों की सुरक्षा के लिए लिया गया निर्णय।
आदेश एक वर्ष या FSSAI के नए मानक जारी होने तक प्रभावी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!